उत्तराखंड समाचार

तीन दिवसीय उत्तराखण्ड यात्रा के पश्चात वापस दिल्ली रवाना हो गईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने अपनी तीन दिवसीय उत्तराखण्ड की यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

देहरादून, 09 नवम्बर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन दिवसीय उत्तराखण्ड यात्रा के पश्चात वापस दिल्ली रवाना हो गईं। राष्ट्रपति ने अपनी तीन दिवसीय उत्तराखण्ड की यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। राष्ट्रपति ने आज सुबह पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति सड़़क मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा, मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, सचिव विनोद कुमार सुमन एवं डीएम श्रीमती सोनिका ने राष्ट्रपति को विदा किया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581