उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि

सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जायेगा।

देहरादूनः 17 अगस्त। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  करन माहरा ने 38 साल पहले सियाचिन में शहीद हुए लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर के देवभूमि पहुंचने पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शहीद चन्द्रशेखर हर्बोला जी का पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से मिलकर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा जी की ओर से संवेदना व्यक्त की।अपने शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए शहीर चन्द्रशेखर हर्बोला जी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में शहीद के परिजनों के साथ बराबर का सहभागी है। हम सब कांग्रेसजन शहीद की पवित्र आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। भगवान शहीद चन्द्रशेखर हर्बोला जी की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581