उत्तराखंड समाचार

उत्तरकाशी से विकास नगर जा रही बलेरो दुर्घटना गस्त

सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है।

देहरादून। आराकोट उत्तरकाशी से सेब लेकर विकासनगर जा रही बलेरो पिकअप वाहन प्लासू के पास अटाल की ओर जाने वाले मार्ग पर दुर्घटना गस्त हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 10. 30 बजे  थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि थाने से करीब 07 किलोमीटर आगे प्लासू के पास अटाल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिरी है। उक्त सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव/राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप यू के 07सी बी -7737  जो आराकोट उत्तरकाशी से सेब लेकर विकासनगर जा रही थी सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है। वाहन चालक नरेश चौहान पुत्र सरदार सिंह चौहान निवासी जागटा थाना मोरी उत्तरकाशी ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण उसके द्वारा वाहन से छलांग मारकर अपने को बचाया गया।  वाहन में अन्य कोई व्यक्ति सवार नहीं था घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। वाहन जो सड़क से नीचे खेत पर गिरा है निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button