उत्तराखंड समाचार

ऊधमसिंह नगर में रिवाल्वर लेकर डांस का वीडियो वायरल, पुलिस दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिले में अवैध और लाइसेंसी असलहे रखने का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

रुद्रपुर:  समारोह में लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर डांस कर रहे दो लोगों के विरुद्ध पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिले में अवैध और लाइसेंसी असलहे रखने का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों को दिखाने के लिए वह उनका समारोहों में प्रदर्शन भी करते हैं। इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अब तक कई लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले भी इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक समारोह में दो युवक रिवाल्वर का प्रदर्शन करते हुए नाच रहे थे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच एसआइ दिनेश सिंह को दी गई।जांच के दौरान वीडियो में लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर डांस कर रहे युवकों की पहचान अरुण उर्फ सोनू खुराना तथा कमलजीत सिंह उर्फ जौनी चांडा के रूप में हुई।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर का प्रदर्शन कर डांस कर रहे दोनों युवकों के खिालफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581