उत्तराखंड समाचारदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

शहीद हुए वीर सैनिकों तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुये उनकी शहादत को याद किया है

देहरादून 14 अगस्त। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुये उनकी शहादत को याद किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज देश के प्रत्येक घर में तिरंगा शान से लहरा रहा है,  हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक होने के साथ देशवासियों की एकजुटता का परिचय दे रहा है|उन्होंने कहा कि आज का यह दिन  हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। हम सभी सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’ तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए उत्तराखंड को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव और सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज हम सभी संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे और देश एवम प्रदेश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581