उत्तराखंड समाचार

नगर परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये हुई चर्चा

पुलिस अधीक्षक यातायात ने की श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के साथ चर्चा

देहरादून। “ भगवान श्री टपकेश्वर महादेव जी की नगर परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में ट्रैफिक वॉलियन्टर्स तथा सिविल वार्डन द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जायेगा ”।

श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल द्वारा “जंगम शिवालय समिति” पल्टन बाजार में आज अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा सेवा दल समिति के महंत तथा पदाधिकारियो एवं ट्रैफिक वालंटियर के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों का लोगों के बीच आपसी संवाद स्थापित करना था। साथ ही 9 अगस्त को प्रस्तावित नगर परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न किये जाने के सम्बन्ध में सेवा दल के पदाधिकारियो एवं ट्रैफिक वालंटियर के साथ चर्चा की गयी। बैठक में श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के महंत महन्त कृष्ण गिरी द्वारा आश्वासन दिया गया कि नगर परिक्रमा में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित किये जाने हेतु 200-250 सिविल वार्डन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ट्रैफिक वालंटियर को उक्त नगर परिक्रमा में अधिक से अधिक संख्या में आकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये जाने की अपेक्षा की गयी। बैठक के उपरान्त अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून ने ट्रैफिक वालंटियर तथा उपस्थित व्यक्तियों के साथ भण्डारा भी ग्रहण किया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581