उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री ने किया श्री रामकथा में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया

देहरादून 07 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य श्री मोरारी बापू जी के सानिध्य में आयोजित ’श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता,  जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष  मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्री मोरारी बापू की कथा सुनने का उन्हें दूसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे पूर्व कई वर्षों पहले वे अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में भी कथा श्रवण कर चुके हैं। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव , आचार्य बालकृष्ण एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581