उत्तराखंड समाचार

शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करते हुए दुकानों पर नियमों का अनुपालन करवाया जाए।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग, अनियमिता, अव्यवहार की शिकायतों पर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा जनपद में शराब की दुकानों तथा विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सीमावर्ती क्षेत्र बरोटीवाला, धर्मावाला रोड़ में आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। जनपद में जांच के दौरान विदेशी मदिरा की दुकान जाखन पर रायल चैलेंज व्हीस्की के हाप पर निर्धारित दर रूपये 410 से 20 रूपये अधिक लेने तथा टू-बर्ग बीयर निर्धारित दर रूपये 160 से 20 रूपये अधिक लेने तथा अनियमितता पर उक्त दुकान के अनुज्ञापी पर 90 हजार का जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं दुर्रव्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करते हुए दुकानों पर नियमों का अनुपालन करवाया जाए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581