उत्तराखंड समाचार

टैक्स जमा नहीं करने वाले फ्लैट मालिकों की सूची तैयार कर रहा नगर निगम

नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।

देहरादून। नगर निगम ने विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत फ्लैटों में रह रहे ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जो निगम के खाते में हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे। बीते एक सप्ताह में करीब तीन सौ ऐसे फ्लैट मालिकों की सूची तैयार की गई है। इन सभी को निगम ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में नगर निगम के खाते में करीब सात सौ फ्लैटों का टैक्स जमा हो रहा है। जबकि फ्लैटों की संख्या हजारों में है। ऐसे में कर अनुभाग की टीमें सर्वे के माध्यम से टैक्स जमा नहीं करने वाले फ्लैट मालिकों की सूची तैयार कर रही हैं। पुराने नगर निगम क्षेत्र में जितनी भी आवासीय योजनाओं में लोग फ्लैट लेकर रह रहे हैं। उन्हें निगम की ओर से टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। उधर नगर निगम ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से भी आवासीय योजनाओं का ब्यौरा मांगा है, ताकि यह पता चल सके कि किस योजना के तहत कितने फ्लैट बने हैं, इनमें से कितने फ्लैट मालिक टैक्स जमा कर रहे हैं। जो फ्लैट बिके उनका हाउस टैक्स बिल्डर खुद जमा करेंगे। जिन फ्लैटों की रजिस्ट्री किसी व्यक्ति के नाम होगी वह स्वयं उसका हाउस टैक्स जमा करेगा। जबकि जो फ्लैट नहीं बिके हैं उनका टैक्स बिल्डर को जमा करना होगा। सहस्त्रत्त्धारा रोड, राजपुर रोड, जीएमस रोड, डालनवाला समेत अन्य क्षेत्रों में अब तक करीब 300 ऐसे फ्लैटों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने एक बार भी निगम के खाते में हाउस टैक्स जमा नहीं किया। अन्य इलाकों में भी निगम के 13 इंस्पेक्टर सर्वे कर सूची तैयार कर रहे हैं।

नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त मनुज गोयल का कहना हैं की नगर निगम के अंतर्गत जो भी आवासीय योजनाओं के तहत फ्लैट बने हैं। उनका हाउस टैक्स नगर निगम के खाते में जमा होना चाहिए। नगर निगम कर अनुभाग की टीमें टैक्स जमा नहीं करने वाले फ्लैट मालिकों की सूची तैयार कर रही है। जिन्हें निगम नोटिस जारी कर रहा है। इससे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581