उत्तराखंड समाचारधर्म

पंजीकरण कराकर ही यात्रा शुरू करें : सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है।

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण पहले की तरह अब भी अनिवार्य है। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रियों से कहा कि वह अफवाह में न फंसकर, पंजीकरण कराकर ही यात्रा शुरू करें। चारधाम यात्रा के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा की खबरों को खारिज करते हुये पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत जरूरी है। पंजीकरण से ही सरकार को तीर्थयात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में रजिस्ट्रेशन में दी गई जानकारी और मोबाइल नंबर से ही संबंधित यात्री और उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सकता है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581