उत्तराखंड समाचार

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

सरकार की ओर से वर्ष 2013 में शिक्षक प्रशिक्षण संवर्ग का शासनादेश निर्गत किया गया

भीमताल (नैनीताल)। टीचर एडूकेटर फोरम के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक प्रशिक्षकों के पृथक कैडर की नियमावली जल्द लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।भीमताल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2012 से वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तक जारी किए गए विभिन्न दिशा निर्देशों और शासनादेश में शिक्षक संवर्ग गठन को आवश्यक और अनिवार्य मानते हुए इसके जल्द गठन के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किया है। राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2013 में शिक्षक प्रशिक्षण संवर्ग का शासनादेश निर्गत किया गया लेकिन शासन और विभाग की हीलाहवाली और लापरवाही की वजह से नियमावली को अब तक लागू नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के साथ ही शिक्षा सचिव को मांग से अवगत कराते हुए जल्द नियमावली लागू कर इन संस्थानों के लिए पूर्ण योग्यता रखने वाले शिक्षक, प्रशिक्षकों को समायोजित करते हुए रिक्त पदों पर खुली विज्ञप्ति के माध्यम से जल्द भर्ती की जाए। इस दौरान संयोजक डॉ. विमल किशोर, डॉ. राजेश कुमार नागरकोटी, रेखा तिवारी, डॉ. सुमित पांडे, डॉ. राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581