उत्तराखंड समाचार

रोजगार मेले में 73 बच्चों ने दिये ऑनलाइन टेस्ट

एनएन इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

हल्द्वानी। सेवायोजन विभाग के सहयोग से एचसीएल कंपनी ने शनिवार को एचएन इंटर कॉलेज में रोजगार मेला लगाया। इस दौरान 73 छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन परीक्षा दी। चार दिन में रिजल्ट आाएगा। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित छात्रों को जॉब के साथ बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की सुविधा भी मिलेगी।एनएन इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले पीसीएम ग्रुप के युवाओं ने प्रतिभाग किया। आईटी सेक्टर के विभिन्न पदों के लिए 73 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन टेस्ट दिये। इससे पहले शुक्रवार को एचसीएल कंपनी ने नैनीताल के शैले हॉल में रोजगार मेला लगाया था। एचसीएल कंपनी के क्लस्टर लीड सुधीर सती ने बताया कि चयनित छात्रों की एक वर्ष तक ट्रेनिंग कराई जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को 10 हजार से 18 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा जॉब के साथ ही कंपनी अभ्यर्थियों को बीटेक और एमटेक करने की भी सुविधा देगी। रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा, दीपक शर्मा, मोहम्मद हारिस, राजेंद्र कोरंगा आदि लोग उपस्थित रहे।एचसीएल कंपनी की ओर से नैनीताल जिले में आयोजित 2 दिवसीय रोजगार मेले में 1000 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती होनी थी। मगर नैनीताल में 18 अभ्यर्थी और हल्द्वानी में 73 अभ्यर्थी ही ऑनलाइन टेस्ट दे पाये। स्कूलों की छुट्टियां और भर्ती परीक्षा होने के कारण युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पाये। एचसीएल कंपनी के क्लस्टर लीड सुधीर सती ने बताया कि कंपनी की मांग के अनुसार युवाओं की भर्ती के लिए प्रदेश के अन्य जिलों में भी रोजगार मेले लगाये जाएंगे।े

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581