उत्तराखंड समाचार

आर्मी पब्लिक स्कूल के अभिनव जोशी का एनडीए में चयन

विद्यालय की प्रधानाचार्या मालिनी शर्मा और शिक्षकों को देते हैं।

रामनगर (नैनीताल)। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के छात्र अभिनव जोशी ने एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की अंतिम चयन सूची में 433वां स्थान प्राप्त किया है। अभिनव जोशी को भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा विद्यालय के परिवेश से मिली।अभिनव ने एनडीए के लिए अलग से कोई कोचिंग नहीं ली। वह सफलता का श्रेय माता-पिता, विद्यालय की प्रधानाचार्या मालिनी शर्मा और शिक्षकों को देते हैं। उनकी मां दीपा जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में अध्यापिका और पिता शैलेंद्र जोशी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में शोध अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अभिनव के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के पांच छात्रों ने भी पिछले वर्ष एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस वर्ष भी अप्रैल में आयोजित एनडीए की लिखित परीक्षा तीन छात्रों ने उत्तीर्ण की है। एनडीए की टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत पिछले वर्ष छह छात्रों ने साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया। इस वर्ष भी आठ छात्रों ने टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया। अभिनव जोशी व अन्य छात्रों की उपलब्धि पर हेमपुर डिपो की कमांडेंट कर्नल रविकांत शर्मा और अन्य सैन्य अफसरों ने बधाई दी है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581