उत्तराखंड समाचार

लालकुआं में अग्निपथ योजना के विरिध में युवाओं ने जुलूस प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की

लालकुआं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हल्द्वानी के बाद अब लालकुआं में भी युवा सड़कों पर उतर गए हैं। शनिवार को युवाओं ने लालकुआं में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति ने नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।युवाओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आक्रोशित छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया।प्रदर्शन करने वालों में रोहित गोस्वामी, दीपक पाठक, गौरव बुराठी, हेम सिंह, सूरज सिंह, पंकज त्रिपाठी, सुरेश चंद्र जोशी, पंकज जीना, रवि जीना, पवन बोरा, पंकज पवार, सुरेश जीना, गोविंद नाथ आदि थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581