उत्तराखंड समाचार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के वार्ड संख्या 6 दून विहार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के वार्ड संख्या 6 दून विहार, चिड़ोवाली, कैनाल रोड, धोरण, संतला देवी, जैंतनवाला, मसूरी व अन्य क्षेत्रों में पेयजल तथा सीवर से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पेयजल निगम तथा जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि दून विहार में पेयजल की समस्या का तत्काल निदान हो जाएगा क्योंकि वहां ओवरहेड टैंक से लाइन को जोड़ने का ही काम अवशेष है। काबीना मंत्री ने निर्देशित किया कि खुले में बह रहे  सीवर अपशिष्ट को सीवर लाइन से कनेक्ट किया जाए। कंडोली तथा चिडोंवाली की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों ने अवगत कराया कि, ट्यूबवेल निर्माण हेतु टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है शीघ्र ही ट्यूबवेल स्थापित होने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। राजपुर क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, शिखरफॉल जो कि पेयजल का स्रोत है पर स्थलीय निरीक्षण कर पृथक से पेयजल हेतु टैंक बनाया जाए। संतला देवी क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए स्रोत को पुनर्जीवित करने हेतु झील निर्माण का प्रस्ताव दिया गया। इसी प्रकार जैतनवाला में भी जल स्रोत के संवर्धन हेतु जल संचयन झील अथवा तालाब निर्माण का सुझाव दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि आगामी मानसून प्रारंभ होने से पूर्व ही पेयजल की समस्या का समाधान कर लिया जाए। इस दौरान जलसंस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा, महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग, मुख्य अभियंता जलनिगम एससी पंत, अधिशासी अभियंता मोनिका वर्मा, अधीक्षण अभियंता एससी सेमवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, मंजीत रावत भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581