उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

तहसील दिवस का आयोजन

चमोली। कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में आज मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस के दौरान क्षेत्र की जनता ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भूधंसाव, जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा, स्वरोजगार एवं मुआवजा संबंधी शिकायतें दर्ज की
तहसील दिवस में दर्ज 62 शिकायतों में से 32 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अबरार अहमद सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button