उत्तराखंड समाचार

गौलापार में कूड़े के वजन से ध्वस्त हुई ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार

। सीमेंट व सरिया से बने पिलर भी लटक गए हैं।

हल्द्वानी : शहर से निकलता बेतहाशा कूड़ा मुसीबत का सबब बन रहा है। लाखों टन कूड़े के भार ने गौला रोखड़ स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार को ध्वस्त कर दिया है। सीमेंट व सरिया से बने पिलर भी लटक गए हैं। इससे कार्य की गुणवत्ता के साथ नगर निगम प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हुई है।ट्रंचिंग ग्राउंड चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मार्च 2018 में इस जमीन को 30 वर्षों की लीज पर नगर निगम को दिया था। यहां सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपोस्ट प्लांट बनाया जाना है। जमीन मिलने के साथ ही जमीन पर कूड़ा डंप होने लगा। हल्द्वानी के अलावा भीमताल, नैनीताल, भवाली, लालकुआं से कूड़ा आने लगा।हल्द्वानी से ही रोजाना 130 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। चार साल में करीब दो लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ जमा हो गया है। निगम ने 1.50 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट के सिविल वर्क के तहत बाउंड्रीवाल, गार्ड रूम, आफिस, शेड हाउस, प्लांट के भीतर संपर्क मार्ग का काम कराया। कूड़े के पहाड़ से गौला बाइपास के छोर की तरफ बाउंड्रीवाल का 20 मीटर से अधिक हिस्सा ध्वस्त हो गया है।नगर आयुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि कंपोस्ट प्लांट व पुराने डंप कूड़े के लिए अलग-अलग टेंडर के लिए शासन को प्रस्ताव भेज गया है। अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कूड़ा खोली होता है तो बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581