उत्तराखंड समाचार

अपनी जीवनशैली में ‘ग्रीन एक्टिविटीज और ग्रीन गुड्स’’ को स्थान दें : राज्यपाल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे प्लास्टिक कचरे का पूर्ण रूप से त्याग करें और अपनी जीवनशैली में ‘ग्रीन एक्टिविटीज और ग्रीन गुड्स’’ को स्थान दें। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्द्धन का संकल्प लेने की अपील की है। साथ ही चार धाम यात्रा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपील की है की वे भी देवभूमि को स्वच्छ रखने व पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और दर्शन में मानव एवं प्रकृति के सह अस्तित्व का संदेश निहित है। हमें अपनी पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए दिन प्रतिदिन प्रयास करने होंगे। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम ‘‘ओनली वन अर्थ’’ उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में बेहद प्रासंगिक है। उत्तराखण्ड बहुत सी जीवन दायिनी नदियों तथा विशाल ईकोसिस्टम का केन्द्र है। यहां के पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से पूर्ण रूप से मुक्त करना होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581