उत्तराखंड समाचार

काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में अब पांच दिन दौड़ेगी

यात्रियों की भीड़ को देखकर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की मंडल की ओर से यह निर्णय लिया गया

हल्द्वानी: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन के बजाय पांच दिन दौड़ेगी। यात्रियों की भीड़ को देखकर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की मंडल की ओर से यह निर्णय लिया गया है।काठगोदाम से देहरादून जाने वाली एक्सपे्रस ट्रेन संख्या 14119 पहले सप्ताह में तीन दिन चलती थी। काठगोदाम से शाम 7:45 बजे रवाना होकर ट्रेन 335 किलो मीटर का सफर तय कर साढ़े आठ घंटे यानी 4:20 बजे देहरादून पहुंचती थी।पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढऩे पर अधिकारियों ने ट्रेन को पांच दिन चलाने का निर्णय लिया है।आठ जून को देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14120 प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी। यही ट्रेन संख्या 14119 काठगोदाम से नौ जून से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को देहरादून के लिए रवाना होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581