उत्तराखंड समाचार

वेब सीरीज देख कर दिया लूट की घटना को अंजाम

तमंचे की नोक पर लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना हैं की वेब सीरीज देख कर अभियुक्तों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। स्ट्रीट क्राइम की घटना का दून पुलिस ने 12 घण्टे में खुलासा किया हैं। दून पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, लूट की धनराशि, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को कुलदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम हेतलपुर सरसावा सहारनपुर उप्र हाल पता मन्दाकिनी विहार सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर तहरीर दी कि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत ओम धर्मकांटा किसान डेयरी सहस्त्र धारा रोड के पास मोटर साइकिल सवार 2 युवकों द्वारा उन्हें तमंचा दिखाकर उनका फोन तथा 05 हजार रूपये लूट लिये। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल अंतर्गत धारा 392 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण हेतु थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व में 02 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों व अन्य स्थानों पर लगे लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा पूर्व में लूट के घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त गणों का सत्यापन कर उनके अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आज सहस्त्रधारा रोड मुख्य मार्ग से पालीटैक्निक की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल 01 अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र नागेन्द्र निवासी थाना झाले जिला दरभंगा विहार हाल पता राजीव नगर कण्डोली रायपुर देहरादून उम्र 19 वर्ष को मौके गिरफ्तार करते हुए दूसरे विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। मौके से अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त तंमचा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, लूटी गयी धनराशि तथा एक विवो कम्पनी का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। मोबाइल पर वेब सीरिज देखकर उनके मन में घटना को करने का आइडिया आया था। बरामद तमंचे के सम्बन्ध में अभियुक्तों से अन्य जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। दोनों को अलग-अलग  न्यायालय व किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581