उत्तराखंड समाचारक्राइम

रुद्रपुर में आठ साल पुरानी रंजिश में दर्जी पर हमला, पिता पुत्र समेत तीन लोगों पर केस

शास्त्री नगर, ट्रांजिट कैंप निवासी महेश प्रजापति पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी टेलर की दुकान है।

रुद्रपुर : रुद्रपुर में आठ साल पुरानी रंजिश में दर्जी को जबरन पकड़कर घर में खिंच लिया। इस दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शास्त्री नगर, ट्रांजिट कैंप निवासी महेश प्रजापति पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी टेलर की दुकान है। रविवार शाम को वह दुकान का कुछ सामान लेने के लिए फुटबाल मैदान के पास स्थित एक दुकान पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कृष्णा कालोनी में निवासी अंकुश ने उसे अपने घर के पास आठ साल पुरानी रंजिश के चलते रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान उसने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने घर के भीतर ले गया।जहां पर अंकुश ने सुमित और अपने पिता नन्ने लाल के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया और वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग आया। महेश ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर महेश प्रजापति पर हमला किया गया है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581