उत्तराखंड समाचार

इलेक्ट्रिक ट्रेन दौडऩे से पहले खंभे से 80 मीटर बिजली तार काटकर ले गए चोर

एक निजी कंपनी खंभे लगाकर बिजली के तार खींच रही है।

हल्द्वानी : शहर बसा नहीं, लुटेरे आ गए कहावत हल्द्वानी में चरितार्थ हुई है। यहां काठगोदाम से लालकुआं के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन दौडऩे से पहले चोर खंभे पर चढ़कर 80 मीटर बिजली की तार ही काट ले गए। आरपीएफ ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गनीमत रही कि रेलवे की पटरी पर गिरी तार ट्रेन के पहियों में नहीं फंसी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।काठगोदाम से लालकुआं के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन होना है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। एक निजी कंपनी खंभे लगाकर बिजली के तार खींच रही है। मगर शनिवार की रात चोरों ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर मस्जिद के पास खंभे पर चढ़कर बिजली की तार काट डाली और चोर 80 मीटर तार ले भी गए। रविवार सुबह कर्मचारी काम करने पहुंचे तो खंभे से बिजली की तार गायब थी।रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक देर रात दो ट्रेनें इसी ट्रैक से होकर काठगोदाम पहुंचीं। कुछ कटी तारें पटरी पर गिरी हुई थीं। वह ट्रेन में फंसती तो हादसा हो सकता था। आरपीएफ इंस्पेक्टर चंद्रपाल ङ्क्षसह ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इधर, काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि कंपनी की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।काठगोदाम हल्द्वानी के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने पर राजपुरा रेलवे क्रासिंग छह घंटे बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे लालकुआं के सेक्सन इंजीनियर संजय कुमार यादव ने बताया कि 19 मई को रात 10 बजे से 20 मई की सुबह छह बजे तक रेलवे क्रासिंग गेट बंद रहेगा। उन्होंने लोगो से सहयोग की अपील की है। साथ ही एसएसपी व एसडीएम से सुरक्षा की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581