उत्तराखंड समाचारक्राइम

कोविड के दौरान 50 लाख में क्या-क्या खरीदा गया इसकी फाइल मिलने पर भी जानकारी ‘दबी’

जिला पंचायत के अफसरों ने यह तो माना कि इस अवधि में 45-50 लाख का बजट खर्च हुआ है।

हल्द्वानी : जनवरी 2020 से लेकर जुलाई 2021 यानी कोरोना की दो लहरों के दौरान नैनीताल जिला पंचायत ने क्या खरीदा और कितने में खरीदा, इस राज से अब तक पर्दा नहीं उठ सका। जिला पंचायत के अफसरों ने यह तो माना कि इस अवधि में 45-50 लाख का बजट खर्च हुआ है। लेकिन सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी अब तक नहीं दी, जबकि सीडीओ भी मामले में अपर मुख्य अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशित कर चुके हैं।कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा और बचाव के नाम पर जिपं ने काफी सामान खरीदा था। गांव में फांङ्क्षगग भी कराई गई थी, जिसके बाद गौलापार निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता रविशंकर जोशी ने सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में किस चीज पर कितने रुपये खर्च हुए। जवाब मिला कि खरीद से जुड़ी फाइलें कार्यालय से गुम हो गई है। बाद में नाटकीय ढंग से फाइलें मिल भी गईं। उसके बाद रविशंकर जोशी ने सीडीओ कार्यालय में सूचना उपलब्ध कराने को लेकर अपील की। लेकिन सीडीओ डा. संदीप तिवारी के निर्देश के बावजूद अब तक जानकारी साझा नहीं की गई। पिछले छह महीने से यह मामला दबा हुआ है।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पीएस बिष्ट ने बताया कि खरीद से जुड़े मामले की फाइल पहले गुम होने की वजह से देरी हो गई। सीडीओ ने भी निर्देशित किया है। जल्द आरटीआइ का जवाब डाक से पहुंच जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581