उत्तराखंड समाचार

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर वाहन, डंपर वाहन

बौन पंजियाला मोटर मार्ग पर गत देर रात को एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।

उत्तरकाशी। बौन पंजियाला मोटर मार्ग पर गत देर रात को एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर हुई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 2:45 बजे एक डंपर वाहन पंजियाला गांव की ओर आ रहा था, लेकिन बीटेक कालेज भवन के निकट डंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत, राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट दोनों निवासी ग्राम बौन उत्तरकाशी की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। जबकि राजाराम बिष्ट पुत्र दलवीर बिष्ट, जितेंद्र सिंह पुत्र जयेन्द्र सिंह दोनों निवासी ग्राम बौन उत्तरकाशी गंभीर घायल हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581