उत्तराखंड समाचार

दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून । प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विधानसभा स्थित सभा कक्ष में दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्बधित अधिकारियो के साथ की। उन्होने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में युवाओं/महिलाओ को दुग्ध विकास के क्षेत्र में किस प्रकार जोड जाये, उन्हे रोजगार के अवसर किस प्रकार प्रदान हो सके, इसके लिए कार्ययोजना बनायी जा रही है। ऑचल एटीएम, ऑचल डेरी, मोबाईल एटीम में प्रगति लाने और दुग्ध उत्पादन को और अधिक बढाये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियो के साथ विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने महिलाओं/तराई क्षेत्र के लोगों को दुग्ध उत्पादन में अधिक से अधिक लोगो को जोडने हेतु बेहतर योजना बनाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री ने दुग्ध उत्पादन बढाये जाने, वैरायटी तथा लोगो को रोजगार मिल सके, यह विभाग का लक्ष्य है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में दुग्ध उत्पादन बढा है, लेकिन दुग्ध उत्पादन को और अधिक बेहतर बनने का लक्ष्य है। उत्पादन बढाने पर मार्केटिंग अच्छी नही होने पर मा. मंत्री द्वारा दोनो पर फोकस करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला समूहों को दुग्ध समितियों से जोडते हुए विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आर्थिक सुढृणीकरण सुनिश्चित किया जाय। दुग्ध सहकारिताओं में आटोमेशन की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि सहकारिता विभाग की मात्र साईलेज अनुदान 50 प्रतिशत से बढकर 75 प्रतिशत किया जाय। दुग्ध सहकारितओं में आटोमेशन की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581