उत्तराखंड समाचार

मेयर ने किया स्थलीय निरीक्षण

जल निकासी को प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए

देहरादून, 16 अप्रैल। मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज वार्ड संख्या 43 द्रोणपुरी में क्षेत्रीय जन समस्याएं सुनी। क्षेत्र के निवासियों द्वारा अवगत कराया गया है कि टीएचडीसी की भूमि से निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं, जिसमें जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिस कारण सटे हुए क्षेत्र को जलभराव जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूरी समस्या सुनकर मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके संबंध में मेयर सुनील उनियाल गामा ने टीएचटीसी एवं नगर निगम के अधिकारियों को संयुक्त रूप से निर्देशित किया कि जल निकासी को प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए और समुचित नाली निर्माण कार्य के माध्यम से इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जाए।

Related Articles

Back to top button