Uncategorized

टीटी में पारितोष, टग आफ वार बालक वर्ग में देवेंद्र शर्मा की टीम विजयी

टेबल टेनिस में पारितोष को पहला, जबकि अभिषेक को दूसरा स्थान मिला

हरिद्वार: देव संस्कृति विवि के वार्षिकोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। टेबल टेनिस में पारितोष को पहला, जबकि अभिषेक को दूसरा स्थान मिला। टग आफ वार बालक वर्ग में देवेंद्र शर्मा की टीम विजयी रही तो बालिका वर्ग में निशा लोहिया की टीम को प्रथम स्थान मिला।

खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह और श्रुति मनीष ओडुकले ने बताया कि उत्सव में सांस्कृतिक एवं खेलों से संबंधित 45 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सेवन स्टोन बालिका वर्ग में अन्नू की टीम विजयी रही। वालीबाल बालिका वर्ग में अमृता की टीम, बास्केटबाल बालिका वर्ग में अंजलि की टीम और बालक वर्ग में करण सिंह की टीम को प्रथम स्थान मिला। सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रभारी डा. शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति, मेंहदी में सपना पांडेय, ढपली वादन में निष्ठा सिंह, सोलो प्रज्ञा गीत में भास्कर तिवारी, समूह गान में रजत की टीम, सोलो क्लासिकल गायन में आदित्य प्रकाश, चित्रकला में खुशबू गुप्ता, कविता में शक्तिमयी तांडी, निबंध में सचिन द्विवेदी, क्विज में चरक ग्रुप, समूह नृत्य में अंजामी की टीम, भाषण प्रतियोगिता में गौतम अंगिरा, ढपली गायन में निष्ठा सिंह, ऋत्मिक योगा में ज्योति कुमार और टीम, तबला वादन में दिनेश मारवाडे, हारमोनियम वादन में सचिन माथुर, गिटार वादन में कुणाल धवन को प्रथम स्थान मिला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शास्त्रीय संगीत, डास, क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला और कौशल का जबरदस्त प्रदर्शन किया। कुलपति शरद पारधी और प्रति कुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने प्रतिभागियों की खेल भावना को सराहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय आने वाले छात्र-छात्राओं को उन्होंने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों को दिए गए वर्चुअल संदेश में कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि शारीरिक व बौद्धिक प्रतियोगिता के सम्मिश्रण ने युवाओं में उत्साह जगाया है। इस अवसर पर कुलसचिव बलदाऊ देवांगन, सभी विभागाध्यक्ष सहित विश्वविद्यालय और शांतिकुंज परिवार एवं ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581