उत्तराखंड समाचार

युवा डॉक्टरों को बताये गये एक्पर्ट ऑपरेशन के गुर

मृत शरीर पर विभिन्न जटिल ऑपरेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया है।

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में ईएनटी सर्जन की तीन दिवसीय वार्षिक कांफ्रेंस के दूसरे दिन युवा डॉक्टरों को एक्पर्ट ऑपरेशन के गुर बताये गये। कांफ्रेंस का आयोजन कॉलेज के ईएनटी विभाग और उत्तराखंड स्टेट एसो. ऑफ ईएनटी सर्जन्स (यूसेस) की ओर से किया जा रहा है। आयोजन चेयरमैन डा. आरएस बिष्ट, आयोजन सचिव डा. भावना पंत ने बताया कि कांफ्रेंस में देश के विभिन्न शहरों से 900 ईएनटी सर्जन शामिल हो रहे हैं। एम्स देवगढ़ के डायरेक्टर डा. सौरव वार्षणेय, दिल्ली एम्स के ईएनटी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. आलोक ठक्कर, गंगाराम अस्पताल के एचओडी ईएनटी डा. देवेंद्र राय, पीजीआई चंढ़ीगढ़ में एचओडी ईएनटी डा. नरेंद्र पांडा ने युवा छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मृत शरीर पर विभिन्न जटिल ऑपरेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया है। इस दौरान अपर निदेशक और प्राचार्य डॉ अशुतोष सयाना, संयुक्त निदेशक डॉ एमके पंत, डॉ आलोक जैन, डॉ संजय गौड़, डॉ एएन सिन्हा, डॉ डीएम काला, डॉ पीयूष त्रिपाठी, डॉ शेखर पाल, डॉ केसी पन्त, डॉ. एनएस खत्री, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ विकास सिकरवार, डॉ अशोक कुमार, डॉ नितिन शर्मा, डॉ निखिल कुकरेजा, डॉ अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581