उत्तराखंड समाचार

आग बुझाने के लिए ढाई सौ दैनिक श्रमिक रखेगा कार्बेट प्रशासन, ड्रोन से भी रख रहे नजर

गर्मी की तपिश बढ़ते ही सीटीआर में वनाग्रि की घटनाएं रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रामनगर : गर्मी की तपिश बढ़ते ही सीटीआर में वनाग्रि की घटनाएं रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वनाग्रि काल के लिए विभाग ढाई सौ दैनिक श्रमिकों की अस्थायी नियुक्ति करने की कार्रवाई शुरू कर रहा है। ड्रोन से भी जंगल में नजर रखी जा रही है। कार्बेट में बीते रविवार को बिजरानी में आधे एकड़ क्षेत्र में आग लग गई थी। जिसे काबू कर लिया गया था।कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल में आग से बचाव के लिए 93 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। इन क्रू स्टेशनों में आग बुझाने में काम आने वाले संसाधनों की व्यवस्था की गई है। ऊंचाई वाले जंगलों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। 15 जून तक वनाग्रि काल माना जाता है। वर्तमान में कार्बेट प्रशासन के पास तीन सौ दैनिक श्रमिक हैं।लेकिन गर्मी में आग की घटना को रोकने के लिए कार्बेट प्रशासन अभी ढाई सौ और दैनिक श्रमिकों को भर्ती करने जा रहा है। जिसमें डेढ़ सौ रामनगर क्षेत्र व सौ कालागढ़ क्षेत्र में रखे जाएंगे। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि वनाग्रि रोकने को स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। ड्रोन कैमरे व थर्मल कैमरों से निगरानी की जा रही है। रविवार को बिजरानी क्षेत्र में आधे एकड़ में आग लग गई थी। जिसे तत्काल बुझा लिया गया था।सीटीआर में वाटर होल को भी भरा जा रहा है। वाटर होल में टैंकरों से पानी डाल रहा है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि जंगल में पर्याप्त पानी होने पर वन्य जीव आबादी की ओर रूख नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581