उत्तराखंड समाचार

सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने के निर्देश

सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को चार धाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने एवं सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित चार धाम यात्रा हेतु सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा चार धाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों की सुविधाओं एवं सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित यात्रा हेतु सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इसी क्रम में आज ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में मध्य प्रदेश से आए 70 सदस्यों के दल द्वारा चार धाम यात्रा के दौरान पुलिस तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा किए गए। दल के सदस्यों द्वारा बताया गया की पुलिस द्वारा यात्रा को निर्बाध रूप से पूर्ण कराए जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं कार्य योजना के कारण ही उनके दल को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई,  जिसके लिए उनके द्वारा मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। यात्रियों के द्वारा यात्रा का अनुभव साझा किया गया और सकुशल यात्रा में शासन प्रशासन का धन्यवाद दिया गया। रात्रि में महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रांजिट कैंप में प्रभावी गश्त कर महिलाओं को सुरक्षा और यात्रा संबंधी मार्गदर्शन किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581