उत्तर प्रदेश समाचार

कक्षा ग्यारह और कक्षा नौ का परीक्षा परिणाम घोषित

एक सौ बानवे में से एक सौ इकहत्तर छात्राओं को क्वालिफाइड घोषित किया गया है

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में कक्षा ग्यारह और कक्षा नौ का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय में कक्षा ग्यारह में दो सौ पंद्रह में से एक सौ इक्यानवे छात्राओं को क्वालिफाइड घोषित किया गया। बारह छात्राओं को पार्शियल अचीवमेंट तथा बारह छात्राओं को नाट क्वालिफाइड श्रेणी में घोषित किया गया है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि इसी प्रकार कक्षा नवम में एक सौ बानवे में से एक सौ इकहत्तर छात्राओं को क्वालिफाइड घोषित किया गया है जब कि तीन छात्राओं को पार्शियल अचीवमेंट तथा अठारह छात्राओं को नाट क्वालिफाइड श्रेणी में घोषित किया गया है। विद्यालय की परीक्षा इंचार्ज प्राध्यापिका शिवानी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कक्षा नौ में ओवरऑल तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पूजा और प्रियांशी ने 433 अंक, द्वितीय स्थान पर रही पल्लवी ने 441 अंक और विद्यालय मे प्रथाम स्थान पर रही प्रियांशी ने 452 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया हैं। इसी प्रकार कक्षा ग्यारहवीं में तृतीय स्थान पर छात्रा निर्मला ने 403 अंक, द्वितीय स्थान पर रही खुशबू ने 404 अंक और विद्यालय मे प्रथम स्थान पर रही तानिया ने 442 अंक प्राप्त कर टॉप किया हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत कौर, प्राध्यापिका सोनिया, एग्जाम प्रभारी शिवानी, शीतल, शिवम, दीपिका, आशा, नविता सहित समस्त अध्यापकों ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम करने से हो वांछित परिणाम मिलते है, परीक्षा में वांछित परिणाम न मिलने का अर्थ यह नहीं कि आपने प्रयास नहीं किए अपितु आप को यह अवश्य आभास हुआ कि हमारे प्रयत्नों में और भी समर्पण की आवश्यकता थी, इस प्रयास से आपको अपने अनुभवों से यह ज्ञात हुआ कि हमें और भी प्रयासों की निरंतरता के समावेश की जरूरत है। परीक्षाओं का एक उत्सव के रूप से अभिनंदन करें और तनावमुक्त हो कर इस उत्सव में भागीदारी करें, इस प्रकार परिणाम सदैव आप के पक्ष में रहेंगे। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी और छात्राओं का नए सत्र के स्वागत के लिए विद्यालय में उपस्थित रहने पर अभिनंदन किया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581