उत्तराखंड समाचार

भारतीय रेडक्रास समिति ने पहुंचाई मदद

भारतीय रेडक्रास समिति राज्य शाखा उत्तराखंड टीम द्वारा भाऊवाला में पहुंची

देहरादून। भारतीय रेडक्रास समिति राज्य शाखा उत्तराखंड टीम द्वारा भाऊवाला में पहुंची। यहां पर भीषण अग्निकांड में 50 से 55 परिवारों की झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बर्तन, कपड़े, भोजन सामग्री, प्रपत्र आदि रखी गई सामग्री जल गई। रेडक्रॉस की टीम में चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया की अगुवाई में 55 प्रभावित परिवारों को हाइजीन किट, किचन सेट एवं कंबल वितरित किए। वितरण कार्यक्रम में महासचिव डॉ एमएस अंसारी, उप सचिव हरीश चंद्र, आशीष कुमार चनालिया, जगबीर सिंह रावत, प्रकाश रावत, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button