उत्तराखंड समाचार

चार दिवसीय आसाम के प्रवासीय दौरे पर रहेंगी विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा भारत की ओर से 9 एवं 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक

देहरादून 7 अप्रैल। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की मध्य वर्षीय बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतिभाग करने हेतु 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चार दिवसीय आसाम के प्रवासीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुवाहाटी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) के भारत क्षेत्र के 8वें सम्मेलन में भी प्रतिभाग करेंगी| बता दें कि भारत में पहली बार असम विधानसभा भारत की ओर से 9 एवं 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है| सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं, भारत रीजन की ओर से उत्तराखंड एवं आसाम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति के सदस्य हैं| सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा एवं कैरिबियन अमेरिकाज़ एंड अटलांटिक रीज़न के सदस्य प्रतिभाग करेंगे। वहीं आसाम विधानसभा इस बार सीपीए भारत रीजन के 8वे सम्मेलन की मेजबानी भी कर रहा है| 11 एवं 12 अप्रैल को यह सम्मेलन गुवाहाटी विधानसभा भवन में आहुत होगा|सम्मेलन मे सभी राज्यों के विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे| सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की जाएगी|

आपको यह भी बता दें कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सी पी ए) लगभग 180 राष्ट्रमंडल संसदों और विधानमंडलों का एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय है, जो राष्ट्रमंडल की लोकतांत्रिक शासन के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए मिलकर काम करते है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण गुवाहाटी विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी| जिसके लिए वह 8 अप्रैल को देर सांय दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी| इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल भी साथ रहेंगे|

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581