उत्तराखंड समाचार

डीआईजी कुमाऊं रेंज ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

गोष्ठी की के दौरान डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे ने निर्देश

देहरादून/नैनीताल। डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे ने जनपद नैनीताल की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इफेक्टिव ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा टूरिस्ट पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के दिए निर्देश। आज नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं रेंज द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी स्थित सभागार में नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों तथा यातायात सर्कल प्रभारी व निरीक्षकों की गोष्ठी ली गई।

दिए जनपद में जगह जगह ट्रैफिक के संबंध में अभियान चलाया जाए वैट एंड वॉच की पद्धति को त्याग कर प्रो एक्टिव पुलिसिंग की जाय। हल्द्वानी तथा नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हाईवे पर सुगम यातायात के लिए कार्ययोजना तैयार की जाय। रिजल्ट ओरिएंटेड तरीके से कार्य किया जाय। पार्किंग स्थलों तथा टैक्सी स्टैंड को चिन्हित कर बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाई जाय। पूर्व में जारी पार्किंग स्थलों के लिए जारी किए गए बारकोड प्रणाली को भी सुचारू तरीके से प्रभावी कराया जाय। अनावश्यक घूम रहे वाहनों को डिजिटल तरीके से चिन्हीकरण की कार्यवाही की जाय। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। यातायात मित्र बनाए जाय, जिससे की जनता में पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि उजागर हो। प्रत्येक स्तर पर लगातार ट्रैफिक नियमों तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में जनता को अनाउंसमेंट कराकर जागरूक किया जाय। पर्यटन तथा एग्जाम सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस को और अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर अवश्य पुलिस प्रबंध किया जाय। सुशीला तिवारी हल्द्वानी के निकट  पार्किंग स्थल चिन्हित किया जाय तथा उसके सही संचालन के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारी तय की जाय। ट्रैफिक बैरिकेड तथा पुलिस बूथ की स्पष्ट स्थिति ज्ञात कर ली जाय एवम् आवश्यक पुलिस बल नियुक्त किया जाय। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार प्रसार के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता ली जाय। इसके लिए पहाड़ी स्लोगन, चित्रण तथा गीतों का भी उपयोग किया जाय। गोष्ठी के दौरान पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल, डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल,  हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती विभा दीक्षित सीओ ट्रैफिक नैनीताल, हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, आदेश कुमार निरीक्षक यातायात नैनीताल/रामनगर, राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, विजय मेहता वाचक एसपी क्राइम नैनीताल, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह सीपीयू हल्द्वानी तथा ट्रैफिक व सीपीयू के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581