उत्तराखंड समाचार

विकसित भारत का लोक कल्याणकारी बजट

डॉ निशंक ने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई देता हूँ।

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरण निशंक ने आज वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की प्रशंसा करते हुए कहा की यह केंद्रीय बजट 2024-25 आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के लक्ष्य को साकार करने वाला एवं ‘विकसित भारत’की संकल्पना को साकार करने वाला एक सशक्त बजट है। डॉ निशंक ने कहा कि यह बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो 2047 तक पीएम नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह सर्वस्पर्शी बजट युवाओं, अन्नदाता किसानों, मातृशक्ति, विद्यार्थियों के साथ ही सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करने के साथ अर्थव्यवस्था को बल देने के मोदी जी के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। डॉ निशंक ने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई देता हूँ।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581