आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंन्यूज़भारत

ताड़केश्वर महादेव मार्ग पर कार में लगी आग

पुलिस एवं फायर सर्विस की तत्परता से टली दुर्घटना

लैंसडाउन। आज कोतवाली लैंसडाउन क्षेत्रान्तर्गत आसनखेत के समीप लैंसडाउन से ताड़केश्वर महादेव मंदिर की ओर जा रही कार संख्या DL9CAY-4277 (निसान मैग्नाइट) में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर सर्विस को भी घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। वाहन में चालक सहित कुल 06 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन एवं उसमें रखा समस्त सामान आग की चपेट में आने से जलकर नष्ट हो गया।
मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। पुलिस एवं फायर सर्विस के संयुक्त प्रयासों से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टालते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button