उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

देश के नागरिकों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम ‘मन की बात’ : सीएम

देहरादून। दून लाइब्रेरी देहरादून में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज के संस्करण में प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका, स्टार्टअप में देश के युवाओं के योगदान, जलाशयों की महत्ता, हमारी समृद्ध संस्कृति, नशा मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं श्रीअन्न सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए गए। ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री इस मंच के माध्यम से जन-जन की भावनाओं, आकांक्षाओं और विचारों को राष्ट्रीय मंच पर स्थान देते हैं। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरणास्रोत बन चुका है। हर संस्करण देशवासियों को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581