उत्तराखंड समाचार

युवक ने मासूम बेटे के साथ गंगा में उतारी कार, डूबने की आशंका, तलाश जारी

पिता पुत्र का अब तक कहीं अता पता नहीं लग पाया है।

मानसिक अवसाद से जूझ रहे कोतवाली क्षेत्र के भरत विहार में रहने वाले एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने तीन साल के बेटे के साथ चीला शक्ति नहर में कार उतार दी। पुलिस की सूचना पर आनन-फानन में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया है। पिता पुत्र का अब तक कहीं अता पता नहीं लग पाया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि सुनील बंसल निवासी भरत विहार, ऋषिकेश, जिला देहरादून ने शनिवार शाम को कोतवाली में अपने पुत्र अर्चित बंसल (32) और पोते राघव बंसल (3) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुनील बंसल ने बताया कि शनिवार शाम को अर्चित अपने बेटे राघव को कार से लेकर कहीं चला गया।

उन्होंने बताया कि अर्चित न्यायिक परीक्षा पास नहीं कर पाया था। परीक्षा में लगातार विफलता हाथ लगने के चलते वह समय काफी परेशान था। पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि अर्चित आत्महत्या करने की बात कहते हुए घर से निकला था। वहीं रविवार शाम को लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को एक कार के शक्ति नहर में डूबने की सूचना मिली।

पुलिस को कार के शक्ति नहर में डूबने का एक वीडियो भी मिला। ऋषिकेश कोतवाली और लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो अर्चित बंसल की कार चीला शक्ति नहर की तरफ जाती दिखाई दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने कार को  नहर में उतारा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि कार नहर में डूब गई थी।

इसके बाद पुलिस ने लापता युवक और उसके बेटे की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मदद के लिए बुलाया। एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी सजवाण ने बताया कि टीम सूचना मिलने के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और नहर में राफ्ट उतार कर सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन नहर में काफी देर तक प्रवास करने के बाद भी लापता युवक और उसके बेटे का कहीं सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ प्रभारी ने बताया कि सोमवार को नहर में डीप डाइविंग से लापता पिता पुत्र की तलाश की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581