उत्तराखंड समाचार

पहले पाली की परीक्षा खत्म, अभ्यर्थियों कहा-अच्छा रहा पेपर

पांच साल बाद हो रही परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी सुबह से ही उत्साहित नजर आ रहे थे।

हल्द्वानी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजत पीसीएस की प्रारंभित परीक्षा पहली पारी में संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में होनी है। इसके लिए जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पांच साल बाद हो रही परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी सुबह से ही उत्साहित नजर आ रहे थे। तीनों शहरों के केंद्रों पर परीक्षा के लिए 39544 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।इससे पहले वर्ष 2016 के विज्ञापन जारी हुआ था। यह परीक्षा 2017 में हुई थी। इसके बाद से कोई परीक्षा नहीं हुई। पीसीएस की परीक्षा कराने के लिए युवाओं ने इंटरनेट मीडिया पर अभियान छेड़ा था।नैनीताल में 23, रामनगर में 13 और हल्द्वानी में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में शौचालय, पानी, बिजली, सैनिटाइजर व मास्क आदि की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।राच्य लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ल ने बताया कि परीक्षाएं दो पाली में होनी है। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इसके अलावा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक है।पहली पाली यानी 10 से 12 बजे तक की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी मो. फहीम ने कहा कि प्रश्न पत्र अच्छा था। सवालों का चयन सही तरीके से किया गया है। जनरल स्टडी का प्रश्न पत्र पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा था। अभ्यर्थी इंदर व दीपक पंत का कहना है कि सामान्य अध्ययन का प्रश्न पत्र को हल करने में बहुत अच्छा लगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581