उत्तराखंड समाचार

प्रत्येक जनजाति क्षेत्र का समग्र विकास किये जाने की आवश्यकता : चन्दन राम दास

समाज कल्याण मंत्री ने की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

देहरादून। समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा जनजाति कल्याण की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समाज कल्याण मंत्री द्वारा बैठक में निर्देश दिये गये कि प्रत्येक जनजाति क्षेत्र का समग्र विकास किये जाने की आवश्यकता है और जनजाति कल्याण की योजनाओं हेतु भारत सरकार से अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि अटल आवास योजना में पर्वतीय क्षेत्र में 38000/- तथा मैदानी क्षेत्र में 35000/- की धनराशि अत्यन्त कम है। इस हेतु योजना में रु॰1,20,000/- की धनराशि किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा यह निर्देश दिये गये कि जनजाति के दूरस्थ क्षेत्रों में विद्यालयों के समीप जनजाति छात्रावासों का निर्माण किया जाये, जिसमें आवासीय, भोजन की व्यवस्था हो, जिससे छात्र/छात्रा शिक्षा से वंचित न हो सके। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास के संज्ञान में यह भी लाया गया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजपुर में भूमि में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया है, जिससे विद्यालय के भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने निर्देश दिये कि बाजपुर में अतिरिक्त भूमि का विकल्प देखते हुए चयन की कार्यवाही की जाये। समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि जनजाति क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने हेतु विस्तृत प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किये जाये, जिससे पलायन को रोका जा सके। इस अवसर पर बैठक में निदेशक जनजाति कल्याण एस.एस. टोलिया एवं अपर निदेशक जनजाति कल्याण योगेन्द्र रावत उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581