उत्तराखंड समाचारधर्म

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरिराय साहिब जी का प्रकाश पर्व

कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रशाद ग्रहण किया।

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में सातवें गुरु श्री हरिराय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व कथा -कीर्तन के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात हज़ूरी रागी भाई चरणजीत सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द ” नसि वंजहु किलविखहु करता घर आइआ” का गायन किया, श्रीमान इंद्रपाल सिंह जी बावा परिवार की तरफ से रखें श्री अखंड पाठ जी का भोग डाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी जत्था भाई चरणजीत सिंह ने “मनि चाउ भइआ प्रभ आगमु सुणिआ व हम घरि साजन आए” शब्दों का गायन किया। भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की, सरदार गुरबख्श सिंह राजन व सरदार गुलज़ार सिंह द्वारा संगतों को गुरु हरिराय साहिब के प्रकाश पर्व की बधाई दी गई व बावा परिवार को गुरुद्वारा की तरफ से सिरोपा भेंट किया गया। मंच का संचालन सरदार दविंदर सिंह भसीन द्वारा करते हुए कहा कि 5 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक शुकराना समागम सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह राजन अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सरदार गुलज़ार सिंह महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष, सरदार देवेंद्र सिंह भसीन, अमरजीत सिंह, सरदार हरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581