उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

पॉलिटेक्निक संस्थाओं में किया जाए शॉर्ट-टर्म कोर्स पर फोकस : सुबोध उनियाल

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री/तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आज सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी सभागार में तकनीकी शिक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के बारे में संबंधित अधिकारी से विस्तृत जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं रोजगार से जुड़े व्यवसायिक पाठ्यक्रम/प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिए। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने तकनीकी शिक्षा से जुड़े उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पॉलिटेक्निक संस्थाओं में डिमांड आधारित, शॉर्ट-टर्म कोर्स पर फोकस किया जाए कहा कि ऐसेे कोर्स को बढ़ावा दिया जाए जिससे रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया जाए। कहा कि हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को विशेष कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए जिससे छात्रों की रूझान पॉलिटेक्निक की ओर अग्रसर हो। साथ ही प्लेसमेंट हेतु अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करें। उन्होंने कैरियर काउंसलिंग सेल की स्थापना के साथ, समय-समय पर रोजगार मेलों का भी आयोजन करने के निर्देश दिए। सभी संस्थाओं में हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संस्थानों में तैनात कार्मिकों के विवरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया पूर्ण करें। यह भी कहा कि जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था अमल में लाई जाए। बैठक में सचिव नितेश कुमार झा ने मंत्री को प्राविधिक शिक्षा से संबंधित जानकारियांे से अवगत कराते हुए प्राविधिक शिक्षा निदेशालय द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्य, निदेशालय में स्वीकृत, भरे व रिक्त पदों का विवरण, राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित हो रहे राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थाओं का विवरण एवं उसमें संचालित पाठ्यक्रमों की सूची, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के रोजगार की स्थिति व वर्ष 2022-23 हेतु भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। बैठक में निदेशक प्राविधिक शिक्षा हरि सिंह, अपर निदेशक आरपी गुप्ता, सचिव प्राविधिक शिक्षा देशराज, संयुक्त सचिव डॉ मुकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581