उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी

Dehradun. मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत निर्मल बाग बी-ब्लॉक मार्ग, लेन नंबर–10 के समीप किए जा रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा सील किया गया। इसके साथ ही ओल्ड पोस्ट ऑफिस, बनखंडी क्षेत्र (ऋषिकेश) में नियमों के उल्लंघन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील किया गया।
इसके अतिरिक्त ऋषिकेश क्षेत्र में द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र एवं नियमानुसार अनुमति के निर्मित किए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एमडीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
वहीं देहरादून क्षेत्र में भी अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आसन विहार, हरभजवाला क्षेत्र में लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581