उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता से बची एक जान

रुद्रप्रयाग। ​पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग के माध्यम से ​अगस्त्यमुनि फायर यूनिट को सूचना मिली कि बनियाड़ी के पास एक व्यक्ति सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट अगस्त्यमुनि की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति नदी के किनारे काफी नीचे गिरा हुआ था। फायर यूनिट ने स्थानीय लोगों और डायल 112 के जवानों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सड़क तक पहुँचाया। प्रभारी डायल 112, अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र की देखरेख में घायल को तत्काल बोलेरो के माध्यम से चिकित्सालय अगस्त्यमुनि भेजा गया।

Related Articles

Back to top button