उत्तराखंड समाचार

आईपीओ और एलआईसी के निजीकरण के खिलाफ रुद्रपुर में बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सरकार ने यदि मांगें न मानी तो व्यापक हड़ताल की जाएगी

रुदपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम मुख्य शाखा में तृतीय श्रेणी बीमा कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। मुख्य रूप से दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन के आह्वान पर कर्मचारियों ने लाए जा रहे आईपीओ और एलआईसी के निजीकरण पर अपना विरोध प्रकट किया।रुदपुर में मुख्य शाखा एलआईसी के गेट पर शाखा अध्यक्ष कामरेड राजवीर सिंह ने आठ सूत्री प्रमुख मांगों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। शाखा अध्यक्ष ने कहा की केंद्र सरकार बीमा कर्मचारियों के हितों को कुचलने का प्रयास कर रही है। एलआईसी का निजीकरण और आईपीओ लाए जाने के फैसले पर कर्मचारी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विपिन त्रिपाठी, उपदेश सक्सेना, राजेंद्र सिंह,जीवंचन्द्र जोशी,राजीव सिंघल,पूनम सरोज,भुवनचंद्र भट्ट,अजय कुमार आर्य मौजूद थे।सरकार ने यदि मांगें न मानी तो व्यापक हड़ताल की जाएगी। शाखा सचिव ने कहा कि नई पेंशन योजना, के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग, फैमिली पेंशन में सुधार, श्रेणी तीन और चार में कर्मचारियों की भर्ती की मांग है। वहीं पदाधिकारियों ने श्रम कानूनों की जगह लाई गई श्रम संहिताओं को रद्द करने, असंगठित छेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा उपाय, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर अंकुश, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त बजट देने की मांग रखी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581