उत्तराखंड समाचारदेश

पुलिस ने अभियान चलाकर किये 361 वाहनों के चालान, 2 फूड वाहन सीज

उक्त अभियान के तहत यातायात तथा सीपीयू की अलग–अलग टीमें गठित कर समय 18.00 से 21.00 बजे तक प्रतिदिन नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर यातायात पुलिस ने फास्ट फूड ठेली / वैन तथा वाइन शॉप के बाहर लगने वाले वाहनों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की। विगत 07 दिनों में अभियान चलाकर ऐसे 361 वाहनों के चालान किये गये तथा 02 फूड वाहन सीज किये गये।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा आमजन, वाहन चालकों को विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर के कोर जोन एरिया यथा चकराता रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, गांधी पार्क के सामने, रिस्पना से विधानसभा की ओर आदि क्षेत्रों में जहाँ फास्ट फूड की ठेलियां तथा वैन खडी रहती है। जिस कारण वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर फास्ट फूट का सेवन किए जाने से मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही उक्त स्थलों में पड़ने वाली शराब की दुकानों के बाहर खडे वाहन, जिनसे यातायात अवरुद्ध हो रहा है, के विरुद्ध कार्यवाही के लिये 07 दिवस विशेष चैकिंग अभियान चालाया गया। उक्त अभियान के तहत यातायात तथा सीपीयू की अलग–अलग टीमें गठित कर समय 18.00 से 21.00 बजे तक प्रतिदिन नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उक्त 07 दिवस की कार्यवाही में यातयात पुलिस द्वारा 361 चालान तथा 02 फूड वाहन सीज किए गए।

यातायात पुलिस देहरादून सभी से अपील की कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करें, यातायात व्यवस्था को अनावश्यक रूप से बाधित न करें, शहर की सुंदरता तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581