उत्तराखंड समाचार

देश में हो रही वोट चोरी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने किया राज भवन घेराव

भूमाफिया, खनन माफिया, नकल माफिया और शराब माफिया ही प्रदेश की सरकार को संचालित कर रहे हैं।

देहरादून। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था और देवभूमि में लगातार बढ़ते अपराधों के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजभवन घेराव किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। पुलिस प्रशासन ने राजभवन घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही बेरीकेडिंग लगा कर रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय तक धरना प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र होने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित की आवाज़ बुलंद करने और जनता के हक़ की लड़ाई को और मज़बूती देने का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

आज प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। भूमाफिया, खनन माफिया, नकल माफिया और शराब माफिया ही प्रदेश की सरकार को संचालित कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। जनता की आवाज़ को बुलंद करने और सरकार को चेताने के लिये आज वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ राजभवन का घेराव किया। जनता के हक और न्याय की लड़ाई कांग्रेस लगातार लड़ती रहेगी।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है।  देशी कट्टे ओर तमंचे चलाना आम बात हो गई है अब देव भूमि मे। अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो चुका है तथा राज्य की भाजपा सरकार कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इन सब मुद्दो पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व मे राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया प्रदर्शन मे विशेष रुप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एंव विधायक प्रीतम सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा एंव समस्त कांग्रेस पदाधिकारी गण एंव कांग्रेस कार्य कर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464