उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

सीएम ने की प्रखर राष्ट्रवादी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार से मुलाक़ात

कैबिनेट मंत्रीगण डॉ. संजय निषाद एवं ओम प्रकाश राजभर की उपस्थिति रही।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कोलकाता, पश्चिम बंगाल में नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रखर राष्ट्रवादी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार से आत्मीय भेंट की ।
राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति पूर्ण समर्पित माखनलाल सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कार्य करते हुए जम्मू-कश्मीर में सक्रिय भूमिका निभाई तथा उनके साथ गिरफ्तारी भी दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को समर्पित करते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा के विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रीगण डॉ. संजय निषाद एवं ओम प्रकाश राजभर की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581