Uncategorized

तीन दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पौड़ी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से “वन विलेज वन प्रो-बोनो अभियान” के अंतर्गत तीन दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी नाजिश कलीम ने सभी प्रो-बोनो अधिकार मित्रों एवं प्राविधिक स्वयंसेवकों को विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध करवायी जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं और सहायता की विस्तृत जानकारी दी।

इसके अलावा प्रशिक्षण में अधिकार मित्रों को उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और जनपद में संचालित स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली तथा उसके माध्यम से निस्तारित किये जाने वाले प्रकरणों की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराडा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार एवं रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581