उत्तराखंड समाचार

नगर निगम का तृतीय बोर्ड अधिवेशन शुरु

नगर निगम  शहर को हरित दून बनाने की दृष्टि से एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी प्राप्त किया गया।

देहरादून, 26 अगस्त। आज मेयर सौरभ थपरियाल की अध्यक्षता में देहरादून नगर निगम का तृतीय बोर्ड अधिवेशन विधायक, सदस्यगण बृजभूषण गैरोला एवं श्रीमती सविता कपूर की उपस्थिति मेे शुरु किया गया। अधिवेशन में  मुख्य रुप से नगर निगम के बजट और आय व्यय, संण्डे मार्केट के स्थानान्तरण ,विभिन्न स्थलो पर लगाये जा रहे हाट बाजार, डाॅग पाॅलिसी, डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन सोर्स सेग्रीगेसन व अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सम्मानित पार्षदों द्वारा मुख्य रूप से कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश, आवारा पशुओं , बंदरों और निगम की भूमि पर अतिक्रमण आदि की समस्या पर बैठक में प्रकाश डाला गया। इस वर्ष वर्षाजनित आपदा में नगर निगम द्वारा किए गए प्रयासों के फलस्वरूप जलभराव, डेंगू आदि पर पहले के वर्षों की अपेक्षा कमी पाए जाने पर सदन द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। नगर निगम  शहर को हरित दून बनाने की दृष्टि से एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी प्राप्त किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल, स्मार्ट सिटी, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, वन विभाग, यातायात पुलिस एवं  नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button